नवभारत क्रिकेट क्लब बना चैंपियन, जेके क्रिकेट एकेडमी को हराया
रांची : रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लिटिल विंग्स स्कूल “बी” डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट (2025-26) का फाइनल मुकाबला शनिवार, 18 अप्रैल को ओटीसी मैदान, हेहल (रातू रोड) में खेला गया। फाइनल में नवभारत क्रिकेट क्लब ने जेके क्रिकेट एकेडमी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि लिटिल विंग्स स्कूल के निदेशक रामेंद्र कुमार उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा, उपाध्यक्ष विभूति भूषण प्रसाद एवं सचिव शैलेन्द्र कुमार के साथ संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में आरएसए सीनियर के देवांश पोद्दार को “बेस्ट बैटर” और यंग मोनार्क क्रिकेट एकेडमी के अभय कुमार साहू को “बेस्ट बॉलर” का पुरस्कार दिया गया। वहीं फाइनल मैच के “मैन ऑफ द मैच” का खिताब नवभारत क्रिकेट क्लब के कुंदन कुमार को मिला।
इस अवसर पर जेएससीए के कमिटी मेंबर रमेश कुमार, रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी सदस्य मुज्जफर अली (मुन्ना), सहायक सचिव सुनील पाल, अजय कुकरेती, हेहल स्पोर्टिंग के सचिव कैलाश सिंह, मुक्तेश सिंह, नागेन्द्र मिश्रा, मांधाता, राजू रजक, अभिनव सहाय, अजय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
यह जानकारी रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेन्द्र कुमार ने दी।
