रांची

25 मई से शुरू हुआ नौतपा, हीट वेव से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील

रांची : 25 मई से सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा प्रारंभ हो गया है, जो 2 जून तक चलेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दौरान सूर्य की किरणें अत्यंत तीव्र होती हैं, जिससे भीषण गर्मी और तापमान में लगातार वृद्धि होती है। नौ दिनों तक चलने वाले इस काल में लू एवं हीट वेव का खतरा काफी बढ़ जाता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए द्वारा जारी हीट वेव एडवाइजरी के अनुपालन हेतु के प्रांतीय प्रवक्ता सह के संयुक्त महामंत्री ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं तथा बीमार व्यक्तियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी, कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

संजय सर्राफ ने कहा कि भारत सरकार एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर लोग स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने अपील की कि अत्यधिक आवश्यक होने पर ही दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलें। बाहर जाते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढंककर रखें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। बच्चों को धूप में खेलने से बचाना चाहिए तथा खुले स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों एवं श्रमिकों के लिए समय-समय पर विश्राम और पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनना भी गर्मी से बचाव में सहायक होता है।

उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं, विद्यालयों एवं आम नागरिकों से जरूरतमंद लोगों को पानी, छाया एवं प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की। उनका कहना था कि सामूहिक जागरूकता और सावधानी से ही नौतपा एवं हीट वेव के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *