खेलरांची

राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप: पांचवें राउंड में श्रेयांश, सिद्धार्थ और अरावा की शानदार जीत

रांची: Sarala Birla Public School में आयोजित 39th National Under-9 Open and Girls Chess Championship 2026 के पांचवें राउंड में मंगलवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। ओपन और गर्ल्स दोनों वर्गों में प्रतिभागियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

ओपन वर्ग में श्रेयांश और सिद्धार्थ ने दर्ज की जीत

पांचवें राउंड के ओपन वर्ग में श्रेयांश ने आर्यन कुमार को पराजित किया। वहीं सिद्धार्थ ने केविन को शिकस्त देकर अपनी दावेदारी मजबूत की।

अन्य मुकाबलों में कथित निखिल ने काजी अदयान को हराया, जबकि अयांश ने निथल के खिलाफ जीत हासिल की। वहीं टी. आनंद और एहसान के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

गर्ल्स वर्ग में अरावा और अन्वी का शानदार प्रदर्शन

गर्ल्स वर्ग में अरावा ने साई आस्था को हराकर जीत दर्ज की। अन्वी ने तृषा को पराजित किया, जबकि पृथा ने लेकाश्री के खिलाफ जीत हासिल की।

एक अन्य मुकाबले में तनिष्का ने सैयद को शिकस्त दी। वहीं अदिना और साईं अंशिता के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा।

गणमान्य अतिथियों ने किया राउंड का शुभारंभ

पांचवें राउंड का शुभारंभ All India Chess Federation के सह सचिव Manish Kumar ने किया।

इस अवसर पर चीफ आर्बिटर Asit Charan Chowdhury, डिप्टी आर्बिटर दीपक कुमार, आरडीसीए के सदस्य सुनील कालरा एवं विक्रम साबू, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, आयोजन सचिव नवजोत अलंग, Sarala Birla University के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक तथा कुलपति प्रो. सी. जगनाथन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सांसद और एजेसीए की कार्यकारी अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद Pradeep Kumar Verma तथा All Jharkhand Chess Association की कार्यकारी अध्यक्ष ऋचा संचिता ने आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किया।

राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और आगामी राउंड में खिताब की दौड़ और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *