Home

राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप: नौवें राउंड में व्यांश, सिद्धार्थ, रयान और निखिल की शानदार जीत

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप–2026 में गुरुवार को खेले गए नौवें राउंड के मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। देशभर से आए नन्हें शतरंज खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

ओपन वर्ग के मुकाबलों में व्यांश ने अमांश, सिद्धार्थ ने श्रेयांश, रयान ने तक्षांत तथा निखिल ने जिनसन को पराजित किया। वहीं जोहान और तमीज के बीच खेला गया मुकाबला बराबरी (ड्रॉ) पर समाप्त हुआ।

गर्ल्स वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नंदी प्रीतिका ने अर्पिता, अंशिता ने अर्शिता, जबकि मधुश्री ने पविष्णा को हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की।

नौवें राउंड के उद्घाटन अवसर पर आयोजन सचिव नवजोत अलंग, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के संयुक्त सचिव मनीष कुमार, रांची जिला शतरंज संघ (RDCA) के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष मिथलेश पांडेय, संयोजक आशीष साहू तथा संघ के सदस्य सुनील कालरा और विक्रम साबू उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा एवं ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन (AJCA) की कार्यकारी अध्यक्ष ऋचा संचिता ने आयोजन समिति और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं नन्हीं प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं और भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *