रांची

रांची में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत, डीसी भजंत्री ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

सड़क

Ranchi : रांची में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक पूरे जिले में चलेगा। इस वर्ष राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की थीम “सीख से सुरक्षा” रखी गई है। इसका उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

कर्मचारी मौजूद अधिकारी

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं जीवन और संपत्ति के नुकसान का बड़ा कारण बन रही हैं। जागरूकता रथ जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में जाकर लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन न चलाने जैसे संदेश देगा। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

दुर्घटना के आंकड़े

वर्ष 2024
– दुर्घटनाएं : 746
– मौतें : 550
– घायल : 465
वर्ष 2025 (नवंबर तक)
– दुर्घटनाएं : 747
– मौतें : 504
– घायल : 486

सड़क सुरक्षा माह में होंगे ये कार्यक्रम

जागरूकता रथ और LED वैन से प्रचार
सड़क सुरक्षा चौपाल
स्कूल-कॉलेजों में “सावधानी की पाठशाला”
नियम पालन करने वालों का सम्मान
हेल्थ चेकअप कैंप
वाहन चालकों का प्रशिक्षण
प्रभात फेरी
नुक्कड़ नाटक
खेलकूद प्रतियोगिताएं

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *