राँची : साई सेंटर बैंगलोर में हॉकी इंडिया के द्वारा जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय शिविर पूर्व निर्धारित के अनुसार 03 अप्रैल से 16 तक चल रहा है. इस कैंप में झारखंड के पांच खिलाड़ी नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर और निधा मिंज शामिल है.
झारखंड के सभी पांचों खिलाड़ी कैंप में बरकरार
अब हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड को सूचित किया है कि इस राष्ट्रीय शिविर को विस्तारित करते हुए 16 मई से 20 जून तक की जा रही है और इस कैंप में झारखंड के सभी पांचों खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया. ये सभी खिलाड़ी अभी राष्ट्रीय शिविर में ही है जिनमे से तीन खिलाड़ी नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा और बिनिमा धान 18 मई से 31 मई तक नीदरलैंड दौरे में जायेंगे और वहा से लौटकर सीधे कैंप में सामिल होंगे.