मुहर्रम 2025: रांची में ट्रैफिक प्लान जारी, 6 जुलाई को इन रास्तों पर रहेगा वाहन प्रतिबंध
Ranchi | 4 जुलाई 2025: मुहर्रम 2025 के अवसर पर रांची शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासन ने 6 जुलाई को निकलने वाले मुहर्रम के जुलूस को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।
पुलिस अधीक्षक (यातायात) के अनुसार, सुबह 10 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख सड़कों पर निजी और यात्री वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
मुहर्रम के दिन इन मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध:
- किशोरी यादव चौक → अपर बाजार → महाबीर मंदिर चौक → शहीद चौक
- शहीद चौक → महाबीर मंदिर चौक
- सुभाष चौक → महाबीर मंदिर
- कचहरी चौक → शहीद चौक → अल्बर्ट एक्का चौक
- घडरी तालाब → अल्बर्ट एक्का चौक
- प्लाजा चौक → अल्बर्ट एक्का चौक
- पुरुलिया रोड → सर्जना चौक
- एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, बुद्यिया गली, राधेश्याम गली → मेन रोड
- सुजाता चौक → मेन रोड
- उल हाउस → मेन रोड
- कर्बला चौक → रतन पीपी चौक
- कडरू → रेडिसन ब्लू होटल → मेन रोड
- कमांडेंट आवास मोड़ → राजेन्द्र पीक
- मेकॉन चौक → राजेन्द्र चौक
- तुलसी चौक → अम्बेडकर चौक
अन्य मार्गों पर भी हो सकता है डायवर्जन
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें और जुलूस के दौरान धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें।
