रांची

एमएस सोनक होंगे झारखंड हाई कोर्ट ने नये चीफ जस्टिस

Ranchi : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांचा सीनियर जस्टिस को हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों  ये नियुक्तियां संबंधित न्यायाधीशों के सेवानिवृत्ति या स्थानांतरण के बाद लागू होंगी। बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश एमएस सोनक को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश हुई है।

नए मुख्य न्यायाधीशों की सूची:

  • मनोज कुमार गुप्ता – इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। उत्तराखंड के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश 09 जनवरी, 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।
  • रेवती पी. मोहिते डेरे – बॉम्बे हाई कोर्ट की न्यायाधीश को मेघालय हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया जाएगा। यह नियुक्ति मेघालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के स्थानांतरण के बाद होगी।
  • एमएस सोनक – बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश हुई है। झारखंड के मुख्य न्यायाधीश 08 जनवरी, 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।
  • ए. मुहम्मद मुस्ताक – केरल हाई कोर्ट के न्यायाधीश को सिक्किम हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा।
  • संगम कुमार साहू – ओडिशा हाई कोर्ट के न्यायाधीश को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ये सिफारिशें केंद्र सरकार को भेजी गई हैं। उच्च न्यायालयों में न्यायपालिका की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने के लिए इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *