Home

निर्जला एकादशी पर 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्री श्याम प्रभु के दर्शन

रांची, 25 जून। हरमू रोड स्थित में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर में सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा और 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा श्री श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रातः 5 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 5:30 बजे मंगला आरती संपन्न हुई, जिसके बाद मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा की उपस्थिति में बाबा श्री श्याम का दिव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह 8:30 बजे हुई श्रृंगार आरती में श्रद्धालुओं की लंबी कतार हरमू रोड तक पहुंच गई।

पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र “हारे के सहारे की जय, श्याम प्यारे की जय” के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे और विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर की मान्यता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना बाबा श्री श्याम अवश्य स्वीकार करते हैं।

इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राजेश ढांढनीया ने परिवार सहित सवामणि भोग अर्पित किया, जबकि प्रवीण जायसवाल एवं सौरभ चौधरी ने फल सवामणि सेवा प्रस्तुत की। मंडल के उपाध्यक्ष अशोक लड़िया की देखरेख में प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं संचालित की गईं। महामंत्री गौरव अग्रवाल के निर्देशन में दर्शनार्थियों के लिए सुचारू कतार व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

रात्रि 9:30 बजे से एकादशी का मुख्य भजन-संकीर्तन कार्यक्रम आरंभ हुआ। मंडल के कार्यकारिणी सदस्य स्नेह पोद्दार एवं सदस्य स्नेहा पोद्दार ने परिवार सहित अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर केसरिया पेड़ा, रबड़ी, मगही पान एवं फलों का भोग अर्पित किया।

भजन संध्या का शुभारंभ मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद श्याम सुंदर शर्मा, साकेत ढांढनिया, अनुज मोदी, मदन सोनी, सलज अग्रवाल तथा गौरव अग्रवाल ने विभिन्न वंदनाओं एवं भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। देर रात आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सरावगी, पूर्व महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़िया, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, मंत्री विष्णु चौधरी, पंकज गाड़ोदिया, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

द्वादशी कार्यक्रम आज

मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार, 26 जून को में द्वादशी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राजेश ढांढनीया अपने परिवार के साथ अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे तथा बाबा श्री श्याम को खीर-चूरमे का विशेष भोग अर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *