धनबाद

रोड जाम मामले में धनबाद कोर्ट पहुंचे विधायक जयराम महतो, प्रशासन और सरकार पर साधा निशाना

विधायक

Dhanbad : डुमरी विधायक जयराम महतो 2015 के रोड जाम मामले में सोमवार को धनबाद न्यायालय में पेश हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही उनके खिलाफ कई मामलों में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे माननीय न्यायालय का सम्मान करते हुए अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट आए हैं।

इस मौके पर विधायक जयराम महतो ने केंदुआडीह गैस रिसाव मामले पर भी सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रक्रिया नहीं, बल्कि अब ठोस फैसला होना चाहिए। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या सरकार तब जागेगी जब लोग गंभीर रूप से बीमार हो जाएंगे या किसी की जान चली जाएगी। उन्होंने विस्थापित लोगों को जल्द सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की।

कोयला चोरी के मुद्दे पर भी जयराम महतो ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश की खनिज संपदा के नाम पर जमीन अधिग्रहण कर कंपनियां कोयला निकाल रही हैं, लेकिन इसका फायदा देशहित से ज्यादा माफियाओं को पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुलेआम कोयले की लूट हो रही है और सरकार को इस पर गंभीरता दिखानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *