Home

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंत्रियों ने दी नववर्ष-2026 की शुभकामनाएं

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शनिवार को खुशी और गर्मजोशी का माहौल देखा गया। राज्य के मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री हाफिजूल हसन तथा सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। इस अवसर पर सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नववर्ष-2026 की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें नववर्ष की मंगलकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और विकास की कामना की।

जानकारी के अनुसार, यह भेंट-संपर्क कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान राज्य के विभिन्न विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नया साल सभी के लिए खुशहाली और सफलता लेकर आए। उन्होंने राज्य के लोगों के कल्याण और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और जनता के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *