गिरिडीह

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Giridih : झारखंड की आत्मा और आदिवासी नेताओं के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पूरे राज्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह जिले के झामुमो कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मंत्री सोनू ने इस अवसर पर कहा कि बिरसा मुंडा न केवल आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि वे झारखंड की पहचान और जनआंदोलन के प्रतीक भी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार बिरसा मुंडा के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास और आदिवासी समाज को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *