Home

राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी से मिले झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सदस्य, गोल्ड मेडलिस्ट राम प्रताप मुंडा को दी बधाई

Ranchi : आज शाम 5:00 बजे झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सदस्य राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी के निवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट करने पहुँचे। इस दौरान एसोसिएशन के 80+ आयु वर्ग के खिलाड़ी राम प्रताप मुंडा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने 23वीं एशियाई मास्टर खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है।

डॉ. महुआ मांझी ने राम प्रताप मुंडा जी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इतनी उम्र में भी उनका जोश और प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए आश्वस्त किया कि
“भविष्य में खिलाड़ियों को जो भी समस्या होगी, उसे सरकार के साथ मिलकर दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।”

एसोसिएशन के सदस्यों ने डॉ. महुआ मांझी को उनके अमूल्य समय और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सांसद महोदया का सहयोग और आशीर्वाद खिलाड़ियों के मनोबल को और बढ़ाता है।


  • बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य
  • लक्ष्मण राम — सचिव
  • राजकुमार वाल्मीकि — अध्यक्ष
  • राम प्रताप मुंडा — गोल्ड मेडलिस्ट, 80+ आयु वर्ग
  • मधु उरांव
  • सुरजीत सिंह
  • संजय राय
  • श्री राम यादव
  • संजय चक्रवर्ती
  • निर्मला कुमारी
  • रवि (खिलाड़ी)

सभी खिलाड़ी और अधिकारी इस मुलाकात में उपस्थित थे और उन्होंने सांसद महोदया का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *