स्वतंत्रता दिवस पर रांची में मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद
रांची, 12 अगस्त : झारखंड की राजधानी रांची में 15 अगस्त को मांस, मछली, अंडा और मुर्गा बेचने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी। रांची नगर निगम ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस पर इन खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
