खेल

MCA टीम ने श्रीलंका में लहराया परचम, 3-2 से जीती सीरीज

खिलाड़ियों को मिले विशेष सम्मान, शानदार प्रदर्शन की हर ओर सराहना

जमशेदपुर। MCA (मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन) जमशेदपुर की टीम ने श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया। MCA की ओर से आयोजित इस दौरे में टीम ने बेहतरीन खेल भावना और शानदार टीम वर्क का परिचय दिया। खास बात यह रही कि पूरे दौरे के दौरान किसी भी खिलाड़ी को चोट नहीं लगी और सभी खिलाड़ी सुरक्षित भारत लौट आए।

सीरीज के पहले मुकाबले में 1 मई 2026 को Indian Masters CA ने Chilaw Legends को 33 रन से हराया। IMCA ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए, जबकि Chilaw Legends की टीम 189 रन पर सिमट गई।

2 मई को खेले गए दूसरे मैच में Power Lions ने IMCA को 15 रन से हराया। Power Lions ने 180 रन बनाए, जबकि IMCA 165 रन ही बना सकी। उसी दिन खेले गए तीसरे मुकाबले में IMCA ने शानदार वापसी करते हुए Maris Cricket Legends को 6 विकेट से हराया। Maris CL ने 156 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए IMCA ने 157 रन बनाकर जीत दर्ज की।

3 मई को खेले गए चौथे मुकाबले में IMCA ने Chilaw Legends को 8 विकेट से हराया। Chilaw Legends की टीम 104 रन पर ऑल आउट हो गई, जबकि IMCA ने 105 रन बनाकर आसान जीत हासिल की। वहीं पांचवें मुकाबले में Colombo Friends ने IMCA को 21 रन से हराया। Colombo Friends ने 123 रन बनाए, जबकि IMCA की टीम 102 रन पर सिमट गई। इसके बावजूद MCA टीम ने 3-2 से सीरीज जीतकर शानदार सफलता हासिल की।

दौरे के दौरान खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। पहले मैच में मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का पुरस्कार मनीष पचिसिया को मिला, जबकि बेस्ट बॉलर स्वप्निल कालबांदे रहे। दूसरे मैच में अजय सैनीस (बेंगलुरु) को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर चुना गया, जबकि बेस्ट बॉलर का सम्मान श्यामल प्रमाणिक को मिला।

चौथे मुकाबले में सुमंत मेंदिरत्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं महेश वासुदेवन (बेंगलुरु) को बेस्ट बॉलर और कौशिक मित्रा को बेस्ट बैटर का पुरस्कार मिला। पूरे फ्रेंडशिप कप टूर्नामेंट में अविनाश कुमार को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया।

MCA के पदाधिकारियों ने टीम की इस शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों और सहयोगियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *