झारखंडरांची

कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन के कारण कई ट्रेनें प्रभावित… देखें लिस्ट

Ranchi : आदिवासी कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन के चलते आज और आने वाले दिनों में कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेल विभाग ने यात्रियों को सूचित किया है कि निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ट्रेनों का आंशिक समापन

  • ट्रेन संख्या 13352 आलप्पुझा – धनबाद एक्सप्रेस का आज 20 सितंबर 2025 को रांची स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। रांची से धनबाद के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद स्पेशल का आज हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। हटिया से धनबाद तक की सेवा रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना – टाटानगर मेमू पैसेंजर का आंशिक समापन सुईसा स्टेशन पर होगा, इस हिस्से का परिचालन रद्द रहेगा।

ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ

  • ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल आज हटिया स्टेशन से आंशिक रूप से चलेगी। धनबाद से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

ट्रेनों का रद्द होना

  • ट्रेन संख्या 20839 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 20 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 20840 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस, 22 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 18603 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस, 20 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 18604 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस, 21 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन

  • ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस आज अपने सामान्य मार्ग की जगह खड़गपुर – मेदिनीपुर – आद्रा के रास्ते चलेगी।

ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव

  • ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्थान समय आज 20 सितंबर 2025 को 14:35 बजे से बदलकर 18:00 बजे कर दिया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट या संबंधित स्टेशनों से अपडेट लेकर यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *