Malkhanb

मलखंब प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन, विजेता हुए सम्मानित

खेल राँची

रांची : जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला बालक बालिका प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, धुर्वा, रांची के प्रांगण में सम्पन्न हुआ.

स्वागत एवं मंच संचालन अजय झा ने किया

जबकि आगंतुकों का स्वागत एवं मंच संचालन रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा ने किया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि मैत्री इंडिया के हेड श्रीमती अपराजिता मिश्रा, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी सह संवेदना की संचालिका श्रीमती वंदना चौबे, मैत्री इंडिया की प्रतिनिधि श्रीमती गीता सिन्हा, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य सह विवेकानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जवाहर नवोदय विद्यालय, जोगना, लोहरदगा के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सूरज कुमार पाण्डेय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मसमानो,चान्हो के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एम. मोदस्सर ने संयुक्त रूप से सभी विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया.

संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया

प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के महासचिव आशुतोष द्विवेदी ने किया. पूरे प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय कुमार, सरिता कुमारी, कौशल कुमार, सुभाष गांगुली, सौम्या सेजल वर्मा, प्रीति रानी एवं रिया कुमारी ने अहम भूमिका निभाई. इस अवसर पर पूनम एक्का, जयन्ती कुमारी, सुमन एक्का, मंगरू उरांव एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार हैं:-

बालक वर्ग रोप मलखंब 12 वर्ष:- 1. सत्यवीर कुमार दास 2.  रणवीर कुमार दास 3. समीर धनवार

बालिका वर्ग रोप मलखंब 12 वर्ष:- 1. प्रिया कुमारी  2. संस्कृति कुमारी 3. हंसिका कुमारी

बालिका वर्ग पोल मलखंब 16 वर्ष:- 1.साक्षी कुमारी  2.कावेरी कुमारी 3. लवली कुमारी

बालक वर्ग पोल मलखंब 16 वर्ष:-  1.अमन कुमार 2.आकाश कुमार 3. रोहित लोहरा

हैंगिंग मलखंब बालक वर्ग 19 वर्ष :- 1. रोहण कुमार  2. रॉकी कुमार  3. जीतेश कुमार

रोप मलखंब बालिका वर्ग 19 वर्ष:- 1. अनुशिखा कुमारी  2. प्रीति कुमारी  3. आरूषी कुमारी

पिरामिड बालक वर्ग:- 1.जीतेश एण्ड  ग्रुप 2. रोहण एण्ड ग्रुप 3. आकाश एण्ड ग्रुप

पिरामिड बालिका वर्ग:- 1.अनुशिखा एण्ड ग्रुप 2. साक्षी एण्ड ग्रुप 3. प्रीति एण्ड ग्रुप

सर्वश्रेष्ठ अनुशासन:- अन्नु कुमारी

रांची मलखंब क्वीन:-प्रीति कुमारी

रांची मलखंब किंग:- रॉकी कुमार

चैंपियन ऑफ चैंपियन :- सरिता कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *