रांची रिंग रोड में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार पलटी, दो गंभीर

Ranchi : रांची रिंग रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर पलट गई और उसमें सवार परिवार के लोग घायल हो गए। हादसे में कार में सवार परिवार के कई सदस्य घायल हो गए हैं। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजने में मदद की। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक और कार दोनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
