हजारीबाग

हजारीबाग में नशाखोरी पर बड़ी चोट, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ 14 गिरफ्तार

हजारीबाग

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में नशाखोरी और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्रों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कटकमदाग इलाके से मो. आफताब, मो. जुबैद उर्फ शाहरुख, सरोज कुमार, उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा, राहुल कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया। वहीं, लोहसिंघना इलाके से आदित्य यादव उर्फ समिर, साहब सिंह उर्फ साबी, गुरूनाम सिंह उर्फ सोडी और ईचाक से इरफान अंसारी उर्फ जिगर, बबलु कुमार, एहसान खान, विशाल कुमार राणा एवं मो. वसीम को दबोचा गया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा, नकद राशि, वाहन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

कटकमदाग में धड़ाधड़ गिरफ्तारी

16 फरवरी को कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुलताना स्थित डीपो शीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना जिल के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को मिली थी। सूचना के आधार पर मुख्यालय एएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस को देखकर तीन व्यक्ति भागने लगे। उनका पीछा कर पकड़ने पर उनके नाम मो. आफताब, मो. जुबैद उर्फ शाहरुख और सरोज कुमार सामने आए। पूछताछ में तीनों ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि वे उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा और राहुल कुमार मेहता से मादक पदार्थ खरीदते हैं। तत्पश्चात पुलिस ने सभी छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

कटकमदाग से गिरफ्तार किये गये लड़कों के पास से 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹17,160 कैश, 7 मोबाइल, 2 बाइक, 1 कार, 2 माप-तौल मशीन जब्त किये गये। लोहसिंघना के आरोपियों के पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 किलो गांजा, ₹47,000 कैश, 2 गाड़ियां, 3 मोबाइल बरामद किये गये। वहीं, ईचाक से दबोचे गये लड़कों के पास से 7 ग्राम ब्राउन शुगर, 7 बाइक जब्त किये गये। इनमें से कुछ लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है। उदय कुमार उर्फ नवल दांगी के खिलाफ 5 मामले पहले से दर्ज हैं। इरफान अंसारी उर्फ जिगर के खिलाफ 3 मामले हैं। वहीं, बबलु कुमार के खिलाफ 2 मामले पहले से दर्ज हैं।

छापामारी दल में ये थे शामिल

इस बड़ी कार्रवाई में एएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पेलावल इंस्पेक्टर शाहिद रजा, कटकमदाग थानेदार प्रमोद कुमार, लोगसिंगना थाना प्नभारी शांत केरकेट्टा, ईचाक थानेदार गौतम कुमार, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय और तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *