खेलरांची

लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीज़न क्रिकेट: सोनेट बुंडू ने अरगोरा ब्लू को 9 विकेट से हराया

जीतू की घातक गेंदबाजी, रौनक–विक्रम की शानदार बल्लेबाजी

रांची।लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीज़न क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 के तहत एयरपोर्ट मैदान, अरगोरा में खेले गए मुकाबले में सोनेट बुंडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरगोरा ब्लू को 9 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरगोरा ब्लू की टीम 27 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई।

अरगोरा ब्लू की ओर से प्रियांशु ने सर्वाधिक 51 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। हालांकि अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। सोनेट बुंडू की ओर से गेंदबाजी में जीतू ने कहर बरपाते हुए 7 विकेट 15 रन देकर झटके और अरगोरा ब्लू की पारी को जल्दी समेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट बुंडू की टीम ने मजबूत शुरुआत की और 21.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 147 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में रौनक ने 60 रन, विक्रम ने 47 रन और जीतू ने 34 रन की अहम पारी खेली।

इस जीत के साथ सोनेट बुंडू ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि अरगोरा ब्लू को अगले मुकाबलों में वापसी की उम्मीद रहेगी।

🏏 स्कोरबोर्ड
लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीज़न क्रिकेट 2025–26
ग्राउंड: एयरपोर्ट मैदान, अरगोरा

अरगोरा ब्लू
145/10 (27 ओवर)

प्रियांशु – 51

गेंदबाजी (सोनेट बुंडू):

जीतू – 7/15

सोनेट बुंडू
147/1 (21.3 ओवर)

रौनक – 60

विक्रम – 47

जीतू – 34

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *