लिटिल विंग्स स्कूल में लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
रांची, 22 नवंबर । रांची जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता (2025-26) का शुभारंभ शनिवार को ओटीसी मैदान, रातू रोड में किया गया। उद्घाटन अवसर पर लिटिल विंग्स स्कूल के निदेशक रमेंद्र कुमार, रांची जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष विभूति भूषण अमर, सचिव शैलेंद्र कुमार तथा डॉ. अरुण उरांव (पूर्व आईपीएस) ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला विधानसभा क्रिकेट अकादमी और जस्टिस क्रिकेट अकादमी (येलो) के बीच खेला गया, जिसमें विधानसभा क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
उद्घाटन समारोह में जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, मुज्जफर अली, मुन्ना, सहायक सचिव सुनील पाल, शंभू सिन्हा, प्रमोद सिंह, नागेन्द्र मिश्रा, पंकज तिर्की, कमल सहदेव, बंशीधर सारंगी, अर्क राज सिन्हा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
