रांची

जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, रांची पुलिस ने दबोचा मास्टरमाइंड विजय टेटे को

Ranchi : पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के बगल में सुबह सुबह गोलीबारी में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पारस अस्पताल में भार्गव सिंह का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की टीम भार्गव को बचाने का काफी प्रयास की, लेकिन असफल रही। इधर, घटना के बाद रांची एसएसपी राकेश रंजन खुद मामले की गंभीरता को देखते हुए मोनिटरिंग कर रहे थे। जिसका परिणाम मिला कि कुछ घंटे के अंदर मास्टरमाइंड विजय टेटे को शहर से भागने के क्रमः में पकड़ा गया। जिस वक्त पुलिस ने आरोपी विजय को पकड़ा, उस वक़्त उसकी पत्नी भी साथ मे थी।

मालूम हो कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार अपराधी ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मार दी थी। गोलीबारी में घायल भार्गव सुबह के समय मंदिर पूजा करने आया था। बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घायल भार्गव सिंह बैंक कॉलोनी, ओझा मार्केट के रहने वाला है। वहीं, गोल्डन सिटी इंडिया नाम से कंपनी संचालित करता है। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास भगदड़ मच गया था। आनन फानन में घायल को उठाकर इलाज के लिए सिटी अस्पताल ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था। फिलहाल पारस अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *