खेल

Khelo India Tribal Games फुटबॉल चयन (द्वितीय चरण) : झारखंड महिला और पुरुष टीमों की दमदार शुरुआत

कोलकाता में महिला टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन
आगामी मार्च में Chhattisgarh में आयोजित होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए फुटबॉल चयन प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में झारखंड की महिला टीम ने शानदार आगाज किया। कोलकाता स्थित एआईएफएफ एनसीई में 19 से 23 फरवरी तक आयोजित ग्रुप–डी चयन मुकाबले में झारखंड महिला टीम ने अपने पहले लीग मैच में उत्तर प्रदेश को 51–0 के विशाल अंतर से हराया।

इस ऐतिहासिक जीत में:

काजल कुमारी – 14 गोल

रीना कुमारी – 10 गोल

सबर्नी कुमारी – 10 गोल

रोशनी तिग्गा – 8 गोल

बीना कुमारी – 3 गोल

संजना उरांव – 2 गोल

उर्वशी कुमारी – 2 गोल

पुनिता कुमारी – 2 गोल

का अहम योगदान रहा।

ग्रुप–डी (महिला) में मेजबान West Bengal, Odisha, Uttar Pradesh और झारखंड की टीमें भाग ले रही हैं।
झारखंड महिला टीम अब 21 फरवरी को पश्चिम बंगाल और 23 फरवरी को ओडिशा से भिड़ेगी।

रांची में पुरुष टीम की रोमांचक जीत

पुरुष वर्ग के ग्रुप–डी चयन मुकाबले Ranchi के ए.जी. मैदान में 20 से 28 फरवरी तक आयोजित हो रहे हैं। इस ग्रुप में झारखंड (मेजबान), ओडिशा, बिहार, अंडमान-निकोबार और पश्चिम बंगाल की टीमें शामिल हैं।

अपने पहले लीग मैच में झारखंड पुरुष टीम ने बिहार को 3–2 से पराजित किया।

मनीष हेंब्रम (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, रांची) – 2 गोल

सतीश कच्छप – 1 गोल

की बदौलत टीम ने जीत दर्ज की।

खिलाड़ियों को बधाई

झारखंड महिला और पुरुष टीमों को खेल मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, झारखंड ओलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक, खेल उपनिदेशक राजेश कुमार, झारखंड फुटबॉल संघ के गुलाम रब्बानी सहित कई अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

दोनों टीमों की इस शानदार शुरुआत ने राज्य में खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ा दिया है। अब सभी की निगाहें आगामी मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां झारखंड की टीमें अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने की कोशिश करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *