खेल

मनीला में कराटे यूथ लीग, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ेगा हौसला

रांची: 14 से 17 मई तक फिलीपींस की राजधानी मनीला में वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में कराटे यूथ लीग का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के भारतीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा 10 मई को फिलीपींस के लिए रवाना होंगे और आधिकारिक रूप से इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत के कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भाग लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *