रांची

कल्पना सोरेन जन्मदिन पर हुईं भावुक, पोस्ट कर जनता का जताया आभार

कल्पना

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन का आज तीन मार्च को जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी बीच कल्पना सोरेन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा कर सभी लोगों का आभार जताया। उनकी यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है।

“आप सभी का स्नेह ही मेरी पूंजी”

अपने पोस्ट में कल्पना सोरेन ने लिखा कि आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि उनके पारिवारिक और सार्वजनिक जीवन में बाबा दिशोम गुरुजी, मां, माता पिता, बच्चों और परिवार के सभी सदस्यों का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने विशेष रूप से हेमंत जी का जिक्र करते हुए कहा कि उनका साथ और मार्गदर्शन हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है।

झारखंड की जनता को कहा धन्यवाद

कल्पना सोरेन ने अपनी पोस्ट में झारखंड की जनता को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि झारखंड की महान जनता ने अपनी इस बेटी को हमेशा आशीर्वाद दिया है और वही उनका सबसे बड़ा संबल और पूंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी के आशीर्वाद से वह झारखंड की आधी आबादी यानी महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए हमेशा समर्पित रहेंगी।

समर्थकों में उत्साह

जन्मदिन के मौके पर गांडेय समेत राज्य के कई हिस्सों में उनके समर्थकों ने केक काटकर और मिठाई बांटकर खुशी जताई। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों की भरमार रही। कल्पना सोरेन ने अंत में एक बार फिर सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए ‘जोहार’ कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *