CM हेमंत सोरेन से के. राजू और डॉ. इरफान अंसारी ने की मुलाकात, स्थापना दिवस पर हुई चर्चा

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने औपचारिक मुलाकात की।
बैठक के दौरान झारखंड राज्य की 25वीं स्थापना वर्षगांठ पर आयोजित किए जा रहे समारोहों और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा राज्य के विकास कार्यों, राजनीतिक परिदृश्य और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
जानकारी के अनुसार इस मुलाकात को राज्य के गठबंधन सहयोगियों के बीच समन्वय और संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
