Justice LPN Shahdev

जस्टिस एलपीएन शाहदेव को दी गयी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने कहा-  झारखंड आंदोलन में थी बड़ी भूमिका

राँची

रांची : जस्टिस एलपीएन शाहदेव (Justice LPN Shahdev) को उनकी 11 पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वे एक ऐसी विभूति थे, जिन्होंने न्यायिक सेवा में होते हुए भी झारखंड आंदोलन में बड़ी भागीदारी निभायी थी. उन्होंने बिना किसी दल के बंधन में बंधे हुए अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था. आनेवाली पीढ़ियों को उनके दिखाये गये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए.

शाहदेव झारखंड आंदोलन में गिरफ्तार होने वाले प्रथम पूर्व न्यायमूर्ति

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव (Justice LPN Shahdev) ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि न्यायमूर्ति शाहदेव झारखंड आंदोलन में गिरफ्तार होने वाले प्रथम पूर्व न्यायमूर्ति थे.

रघुवर दास ने प्रसिद्ध न्यायविद बताया  

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें प्रसिद्ध न्यायविद, झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाला व्यक्तित्व बताया. भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष व राज्यसभा के सांसद दीपक प्रकाश कहा कि वह झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के नेता थे.

मंत्री रामेश्वर उरांव, सुदेश महतो व अन्य नेताओं भी दी श्रद्धांजलि

जस्टिस एलपीएन शाहदेव (Justice LPN Shahdev) चौक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में न्यायमूर्ति शाहदेव के परिजनों के अतिरिक्त मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, महापौर आशा लाकड़ा, भाजपा झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय सहित कई नेताओं कार्यकर्ता शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *