JSCA में शोक सभा आयोजित, स्व. दीपेंदु कुमार सरकार और स्व. डॉ. मंजुश्री सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा JSCA के लाइफ मेंबर एवं जमशेदपुर निवासी स्वर्गीय दीपेंदु कुमार सरकार तथा JSCA के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट डॉ. नरेंद्र सिन्हा की धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. मंजुश्री सिंह की स्मृति में आयोजित की गई।
शोक सभा के दौरान JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।”
इस अवसर पर JSCA के पूर्व अध्यक्ष संजय सहाय, सीसीसी कोषाध्यक्ष विनय बिहारी कर्ण, लाइफ मेंबर किशोर चंद्र, सुरेश कुमार, दिलीप कुमार सहित अन्य लाइफ मेंबर एवं JSCA के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
