रांची

JMM का बड़ा ऐलान- उपराष्ट्रपति चुनाव में करेगा I.N.D.I.A उम्मीदवार का समर्थन

Ranchi : आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी JMM यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देगी। इसकी आधिकारिक घोषणा JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने की।

उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए खड़ा रहा है। इसी सोच के तहत पार्टी ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इंडिया ब्लॉक ने पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सत्तारूढ़ एनडीए ने अपने उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है।

इस चुनाव में झामुमो का समर्थन इंडिया गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। झामुमो झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का अहम हिस्सा है और राज्य की राजनीति में उसकी भूमिका निर्णायक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *