Home

करंट हादसे से प्रभावित परिवारों से मिले झामुमो नेता

तोरपा पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

तोरपा : तोरपा में सोमवार को हुए दर्दनाक करंट हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के निर्देश पर मंगलवार को पार्टी के प्रखंड एवं जिला पदाधिकारियों ने मृत छात्र के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

झामुमो नेताओं ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र एवं समुचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।

नेताओं ने दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की भी ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर झामुमो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सोशान्ति कोनगाड़ी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रॉबिन तोपनो, प्रखंड सचिव जेम्स आइंद, कोषाध्यक्ष जयदीप तोपनो, सचिव अमित बडिंग, जोलेन बरला, पंचायत अध्यक्ष मार्टिन आइंद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *