एशियन गेम्स के फाइनल चयन ट्रायल में भाग लेने श्रीनगर रवाना हुईं झारखंड की वुशु खिलाड़ी तनुश्री
रांची, झारखंड।
झारखंड की प्रतिभाशाली वुशु खिलाड़ी कु. तनुश्री आगामी एशियन गेम्स के फाइनल चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए श्रीनगर रवाना हो गई हैं। भारतीय टीम में एशियन गेम्स हेतु चयन के लिए यह अंतिम और महत्वपूर्ण ट्रायल माना जा रहा है।
कु. तनुश्री इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, यूनिवर्सिटी गेम्स तथा फेडरेशन कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। अपने निरंतर शानदार प्रदर्शन के दम पर वह देहरादून एवं मेरठ में आयोजित पूर्व चयन ट्रायल में भी सफलतापूर्वक चयनित हुई थीं।
तनुश्री की इस उपलब्धि पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक सहित झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। शुभकामनाएं देने वालों में शैलेन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, सुनील सूर्यात, उदय साहू, विभूति भूषण अमर, डॉ. अंशु साहू, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, शैलेन्द्र कुमार, प्रियदर्शी अमर, मिथिलेश साहू, डॉ. कविता सिंह, मनोज साहू, सुनील यादव, रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार, अनिका सिंह, अमासी बारला, संजय मंडल, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, शिवेंद्र दुबे, शशिकांत पांडे एवं गोकुलानंद मिश्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।
सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि कु. तनुश्री श्रीनगर में आयोजित फाइनल चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित करेंगी तथा झारखंड और देश का नाम गौरवान्वित करेंगी।
