झारखंड की जूनियर व सब-जूनियर खो-खो टीम जयपुर के लिए रवाना
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं
रांची, 28 अक्टूबर । झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो बालक-बालिका टीम मंगलवार को जयपुर (राजस्थान) के लिए रवाना हुई। यह टीम आगामी तृतीय जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय सुपर स्पीड खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिसका आयोजन 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक जयपुर में किया जाएगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयनित टीम को मंगलवार को हटिया रेलवे स्टेशन से झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रवाना किया। मौके पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को उत्साहपूर्वक विदाई दी गई तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने टीम की घोषणा की, जबकि अध्यक्ष डॉ. अजय झा, सदस्य नितेश कुमार साहू, समाजसेवी सह खेलप्रेमी दीपक मरांडी, विराट कच्छप, श्रीमती रिया कुमारी, सूरज कुमार पांडेय, निखिल कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार समेत कई पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का परचम लहराने की कामना की।
टीम को विदाई समारोह में हाइव हाउस होम कंपनी की ओर से खिलाड़ियों को जर्सी और पैंट भेंट की गई। कंपनी के संचालक हेमंत कुमार मरांडी, दीपक कुमार मरांडी और विराट कच्छप ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कंपनी का आभार व्यक्त किया।
जूनियर बालक टीम:
कप्तान – सन्नी कुमार, उपकप्तान – शिवम नायक, खिलाड़ी – आदित्य कुमार, रोहित लोहरा, रोहन कुमार, आदित्य कच्छप, जयप्रकाश कुमार, अभिषेक उरांव, अरुण कुमार, शिवा कुमार, रंजीत कुमार, वतन कुमार, राजवीर आकाश नायक।
प्रशिक्षक सह टीम प्रबंधक – शुभम सिंह।
जूनियर बालिका टीम:
कप्तान – हंसिका कुमारी, उपकप्तान – पूजा कुमारी, खिलाड़ी – मनीषा कुमारी, अन्नुप्रिया उरांव, सलोनी कुमारी, रितिका कुमारी, योशि प्रिया, शालिनी कुमारी, सोनाली होरो, अनुष्का लोहरा, दीपा कुमारी।
प्रशिक्षक – प्रीति कुमारी, टीम प्रबंधक – सरिता कुमारी।
सब-जूनियर बालक टीम:
कप्तान – प्रिन्स राज, उपकप्तान – आयन कुमार, खिलाड़ी – लक्की कुमार, भीम बड़ाईक, चंद्र प्रकाश, सोमेश्वर उरांव, आयुष नायक, पियूष नायक, मनीष कुमार, अंश कुमार।
प्रशिक्षक सह प्रबंधक – संजय कुमार।
प्रतियोगिता में झारखंड टीम का नेतृत्व चीफ डी मिशन सह मुख्य प्रबंधक उमाकांत उरांव करेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड की टीमें इस बार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी।
