अस्मिता पूर्वी जोन रग्बी लीग में झारखंड की शानदार सफलता
Ranchi : गुवाहाटी में आयोजित अस्मिता पूर्वी जोन रग्बी लीग में झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक अपने नाम किए।
झारखंड की अंडर-18 बालिका टीम उपविजेता रही, जबकि अंडर-14 बालिका और सीनियर महिला टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में असम की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती नंदिता गरलोसा और विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग, असम श्री कौसर हिलाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
झारखंड की इस सराहनीय उपलब्धि पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विष्णु कुमार जलान, वरीय उपाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार, श्री कृष्ण कुमार सिंह, महासचिव हेजाज असदक, कोषाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।
