पटना के लिए झारखंड की 131 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम घोषित
37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी राज्य टीम, चयनित एथलीट चेन्नई में खेलेंगे नेशनल प्रतियोगिता
रांची, संवाददाता। 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 131 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में 69 बालक और 62 बालिका एथलीट शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 सितंबर तक बिहार के पटना स्थित कंकड़बाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।
झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके पांडे ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं धनबाद एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 21 से 22 अगस्त तक धनबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीसरी राज्य स्तरीय सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप तथा बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 8 से 9 अगस्त तक चंदनक्यारी, बोकारो में आयोजित तीसरी राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रदर्शन को चयन का आधार बनाया गया।
13 राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा
प्रतियोगिता में मेजबान बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, असम, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश तथा अंडमान-निकोबार की टीमें भाग लेंगी।
पटना में आयोजित पूर्वी क्षेत्र प्रतियोगिता से चयनित एथलीट 24 से 27 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
राज्य टीम में चयनित एथलीट
बालक अंडर-14: आयुष कुमार, आकाश मंडल, विशाल कुमार, ओम नाथ, आसिफ शेख, हिमांशु कुमार, अंश उरांव, रजी खान।
बालक अंडर-16: एमानुएल किस्कू, परमा हांसदा, श्रवण सिंह, सुभाष ओरांव, बसंत उरांव, विमल राज, सुजल कुमार, जय कुमार, शुभम कुमार, प्रत्यय पाण्डेय, रिशु सिंह, विष्णु मुर्मू, आयुष कुमार और आदित्य कुमार।
बालक अंडर-18: पृथ्वी राज मंडल, चंदन रजवार, रिशु राज, छोटू रजक, अनिकेत चौधरी, अनीत उरांव, कमलेश उरांव, प्रिंस तिर्की, जयदीप उरांव, मोहित कुमार, हरेन महतो, प्रिंस कुमार, विशाल कुमार, राहुल महतो, साजिद, राजा राम मरांडी, संतोष कुमार, मिथिलेश सिंह, अर्जुन सिंह, राजवीर सिंहा और अमीर रिजवान।
बालक अंडर-20: शुभम एक्का, प्रतीक उरांव, निशांत भगत, बाबू लाल पासवान, सरवर, अभिजीत कुजूर, अमर दीप उरांव, विवेक उरांव, अमन कुमार, संजीव भारती, दुलार केरकेट्टा, प्रतीक कुमार, राहुल उरांव, अमित महतो, दीपक मुंडा, अमित लोहरा, दीपक महतो, लव रविदास, रितेश कुमार, अक्षय कुमार, आयुष राज सिंह, विवेक यादव, हेमंत कुमार और अंकित किशोर।
बालिका अंडर-14: अंतरि रानी कुजूर, दिव्या कुमारी, खुशबू कुमारी, अनिमा कुमारी, अर्चना उरांव, रोशनी कुमारी, वैष्णवी शर्मा और अंकिता महतो।
बालिका अंडर-16: गुरु बारी बांकीरा, कोमल कुमारी, नैना सिंह, नेहा तिग्गा, सपना यादव, सोनी कुमारी, पिंकी लकड़ा, रामी कुमारी, कांति कुमारी, सोनी कुमारी, आकांक्षा मिंज, काजल कुमारी, बेबी कुमारी और मुक्ता कुमारी।
बालिका अंडर-18: ममता मेरी मुर्मू, पृथ्वी उरांव, अनिशा कुमारी, मधु कुमारी, पलक कुमारी, सीमा कुमारी, ऊषा कुमारी, तनीषा कुमारी, निधि तिर्की, नंदनी कुमारी, किरण कुमारी, अवनी कुमारी, राजकुमारी यादव, दशमी कुंडलना, यशमिता गोंड, संध्या कुमारी, मानसी कुमारी, सुहानी कुमारी, गोमा पूर्ति, शिल्पा कुमारी और प्रतीक्षा नगेसिया।
बालिका अंडर-20: पुतुल बास्की, सुहानी कुमारी, अनामिका उरांव, जैकलिन खेस, रीतु कुमारी, नेहा खलको, पूनम कुमारी, शिवानी कुमारी, चिंतामणि टूटी, मंजू कुमारी, असुंता टेटे, बबली कुमारी, मोनिका कुमारी, तनु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सोनम कुमारी, सविता मुर्मू और जोशना सिंह सरदार।
टीम के कोच एवं मैनेजर: प्रभात रंजन तिवारी, आलोक कुमार, नरेश कुजूर, दीपक कुमार, अनुकम्पा रूंडा, उदय कुमार, योगेश यादव एवं राघवेंद्र कुमार।
