खेलरांची

झारखंड ने सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

Ranchi : अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 22 से 30 नवंबर 2025 तक चल रही 42वीं NTPC सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

आज झारखंड की बालक और बालिका दोनों टीमों ने इंडियन राउंड में स्वर्ण पदक जीतकर कमाल कर दिया. बालक टीम ने फाइनल में आंध्र प्रदेश को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. बालिका टीम ने छत्तीसगढ़ को हराकर स्वर्ण पदक जीता.


बालिका टीम के खिलाड़ी

बेबी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, राधिका लागुरी और सुनीता टुडी

बालक टीम के खिलाड़ी

कुलदीप, चंद्रमोहन सोरेन, राजेश पूर्ति और योगेन्द्र हिस्सा

टीम के प्रशिक्षक

गंगाधर नाग और रोहित कोहरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *