खेल

69वीं राष्ट्रीय स्कूली शूटिंग प्रतियोगिता में झारखंड को स्वर्ण


अभिनव पाठक का शानदार प्रदर्शन, 10 मीटर एयर राइफल में सोना अपने नाम

इंदौर (मध्यप्रदेश): झारखंड के लिए गर्व का क्षण—69वीं राष्ट्रीय स्कूली शूटिंग प्रतियोगिता (एसजीएफआई) में अंडर-17 बालक वर्ग के निशानेबाज अभिनव पाठक ने 10 मीटर एयर राइफल ओपन साइट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता 6 से 9 दिसंबर 2025 तक द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अभिनव ने शानदार एकाग्रता और उत्कृष्ट कौशल का परिचय देते हुए पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में झारखंड टीम का नेतृत्व कोच/मैनेजर अनुज कुमार एवं संजय कुमार यादव कर रहे हैं, जिनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में राज्य के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।

अभिनव की इस उपलब्धि पर झारखंड सरकार ने बधाई दी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग तथा राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने अभिनव पाठक को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *