37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स में झारखंड ने पहले दिन जीते 11 पदक
तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक झारखंड की झोली में
रांची, 22 सितंबर। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। झारखंड के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश तथा अंडमान-निकोबार समेत कुल 13 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं।
स्वर्ण पदक विजेता
- ममता मेरी मुर्मू — बालिका अंडर-18, 100 मीटर
- नैना सिंह — बालिका अंडर-18, 80 मीटर हर्डल्स
- सविता मुर्मू — बालिका अंडर-20, जेवलिन थ्रो
रजत पदक विजेता
- एमानुएल किस्कू — बालक अंडर-16, 80 मीटर हर्डल्स
- अभिजीत कुजूर, अमन कुमार, जैकलिन खेस एवं चिंता मनी टूटी — अंडर-20 मिक्स्ड रिले, 4×400 मीटर
- गोमा पूर्ति — बालिका अंडर-18, डिस्कस थ्रो
कांस्य पदक विजेता
- मनु कुमारी — बालिका अंडर-20, 5000 मीटर
- शुभम एक्का, निशांत भगत, पुतुल बास्की एवं सुहानी कुमारी — अंडर-20 मिक्स्ड रिले, 4×100 मीटर
- रिशु राज, अनित उरांव, विशाल कुमार एवं प्रिंस कुमार — बालक अंडर-18, मिडले रिले
- दिव्या गुप्ता — बालिका अंडर-14, ट्रायथलॉन ग्रुप-ए
- हिमांशु कुमार सिंह — बालक अंडर-18, ऊंची कूद
झारखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य के खेल पदाधिकारियों एवं एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी। विजेता खिलाड़ियों को सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वित्त समिति के चेयरमैन डॉ. मधुकांत, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडे, रवींद्र मुर्मू, आशीष झा, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, रणवीर सिंह, आलोक मिश्रा, अजय नायक, बंधन टोप्पो, शैलेश कुमार, गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, प्रभात रंजन तिवारी, गंगाधर प्रसाद, अजीत कुमार, राकेश सिंह, माधव चंद्र घोष, आशु भाटिया, अरविंद कुमार, आलोक सिंह, अनुभा खाखा, पुनीत कुमार, शशांक भूषण सिंह सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं।
टीम मैनेजर योगेश यादव के अलावा राघवेंद्र कुमार, आलोक कुमार, नरेश कुजूर, कमरुद्दीन, उदय कुमार समेत टीम से जुड़े अन्य पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
