खेलरांचीलोहरदगा

झारखंड वॉलीबॉल संघ के दीर्घकालीन सचिव सैयद ज़ाहिद अहमद का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Ranchi : झारखंड वॉलीबॉल संघ गहरे दुख के साथ सूचित करता है कि लोहरदगा जिला वॉलीबॉल संघ के लंबे समय तक सचिव रहे सैयद ज़ाहिद अहमद का आज दोपहर लगभग 2:30 बजे राँची में कैंसर के उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार थे।

सैयद ज़ाहिद अहमद ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान लोहरदगा में वॉलीबॉल को मजबूत आधार देने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी लगन, समर्पण और सेवा को वॉलीबॉल जगत हमेशा याद रखेगा।

झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक शेखर बोस ने कहा कि ज़ाहिद अहमद का संपूर्ण जीवन वॉलीबॉल के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने लोहरदगा जिले में खेल को नई पहचान दिलाने में जो भूमिका निभाई, वह अमूल्य है और सदैव स्मरणीय रहेगी।

उनके निधन पर संघ के चेयरमैन सुबोध कांत सहाय, प्रेसिडेंट आर.के. आनंद, वर्किंग प्रेसिडेंट सुनील सहाय, किरण थाम्पकिंसन, एस.एम. हसमी, विश्वनाथ सिंह, उत्तम राज, विकास वर्मा, प्रमोद कुमार, सुनील तिवारी, भास्कर राव, संजय ठाकुर, संजय कुमार, भोला प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद जौहरी, डॉ. सी.के. ठाकुर, अमरजीत सिंह खरे, विश्वजीत नंदी, देवाशीष झा, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्रा, आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो. अनवर, गोपाल राम, जी. मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो. जाहिद, पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, अजय अखौरी, प्रवीण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, अजय झा तथा संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

झारखंड वॉलीबॉल संघ दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *