प्रसिद्ध वॉलीबॉल खिलाड़ी रतिश नायर के निधन पर झारखंड वॉलीबॉल संघ ने जताया शोक
रांची, 21 अगस्त। बिहार-झारखंड क्षेत्र के पूर्व प्रसिद्ध वॉलीबॉल खिलाड़ी और ओएनजीसी में कार्यरत रहे रतिश नायर के असामयिक निधन पर झारखंड वॉलीबॉल संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को राज्य के खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।
रतिश नायर अपने समय के बेहतरीन वॉलीबॉल खिलाड़ियों में शामिल थे। उन्होंने रांची साई सेंटर के प्रथम बैच से अपने खेल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बिहार का प्रतिनिधित्व किया और ओएनजीसी की टीम से खेलते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। खेल के प्रति उनकी लगन, समर्पण और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा।
झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक शेखर बोस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रतिश नायर का निधन राज्य के खेल जगत के लिए बड़ी क्षति है। उनके जैसे समर्पित और प्रतिभावान खिलाड़ी का मिलना कठिन है। उन्होंने दिवंगत खिलाड़ी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रतिश नायर के निधन पर सुबोध कांत सहाय, आरके आनंद, सुनील सहाय, किरण थाम्पकिंसन, सैयद हसमी, विश्वनाथ सिंह, उत्तम राज, विकास वर्मा, प्रमोद कुमार, सुनील तिवारी, मो. शकील, भास्कर राव, संजय ठाकुर, संजय कुमार, भोला प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद जौहरी, डॉ. सीके ठाकुर, अमरजीत सिंह खरे, देवाशीष झा, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, अमित कुमार, आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो. अनवर, गोपाल राम, जी. मिश्रा, राकेश पांडेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो. जाहिद, पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, अजय अखौरी, प्रवीण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार सहित झारखंड वॉलीबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
संघ ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
ì
