Home

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान- झारखंड को जल्द मिलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी

Johar LIVE

Home»झारखंड»स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान- झारखंड को जल्द मिलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान- झारखंड को जल्द मिलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी

Ranchi : मांडर प्रखंड के ब्राम्बे इलाके में स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मौके पर पहुंचकर इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय झारखंड स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी अधिनियम 2023 के तहत बनाया गया है। इसके लिए सभी सरकारी औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं और राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।

नई मेडिकल यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद, दंत चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, यूनानी और होम्योपैथी जैसे कोर्स कराए जाएंगे। इससे छात्रों को अलग-अलग चिकित्सा क्षेत्रों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब झारखंड के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई उपलब्ध होने से स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मेडिकल यूनिवर्सिटी की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। उन्होंने इसे मांडर क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए एक बड़ा कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *