झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की आकस्मिक आम बैठक कल
रांची, 20 अगस्त । झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की आकस्मिक आम बैठक 21 अगस्त 2026 को रांची के धुर्वा स्थित लाइट हाउस, सेक्टर-1/2 के एफ ब्लॉक, आवास संख्या 908 में आयोजित की जाएगी। बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में होगी।
बैठक में मुख्य रूप से झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकाल 2025-2029 से संबंधित विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा राज्य की जिला इकाइयों की गतिविधियों और उनके संचालन की भी समीक्षा की जाएगी।
एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि जो जिला इकाइयां पूरी तरह सक्रिय नहीं हैं, उनके संबंध में भी बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। ऐसी इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई किए जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में भाग लेने की अपील की है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों को झारखंड में टेनिस बॉल क्रिकेट के संगठनात्मक विकास और गतिविधियों को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
