खेलरांची

6वीं नेशनल मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम महाराष्ट्र रवाना

26 से 28 दिसंबर तक रायगढ़ में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

रांची। झारखंड मिक्स बॉक्सिंग संघ की 8 सदस्यीय टीम एवं कोच आज दिनांक 24 दिसंबर को रांची से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस द्वारा महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले के लिए रवाना हुई। टीम वहां 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 6वीं नेशनल मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड टीम में शिवदत्त लोहरा, आरती कुमारी, कंचन कुमारी, करिश्मा कुमारी, स्नेहा कुमारी, रौनिका राशी, तेजस्वी कुमार एवं अंश कुमार सिंह शामिल हैं। टीम के साथ कोच मोहम्मद इबरार क़ुरैशी भी मौजूद हैं।

झारखंड मिक्स बॉक्सिंग संघ के सभी चयनित खिलाड़ी पिछले तीन महीनों से निरंतर कठोर अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण में जुटे हुए हैं। खिलाड़ियों ने दिन-रात मेहनत कर स्वयं को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार किया है, ताकि वे अपने माता-पिता, ज़िले, राज्य झारखंड एवं देश का नाम रोशन कर सकें।

टीम के सभी खिलाड़ी कोच मोहम्मद इबरार क़ुरैशी के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में पिछले कई महीनों से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों में उत्साह, आत्मविश्वास और जीत का जज़्बा स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

टीम की रवानगी के अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य, उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक जीतने की शुभकामनाएँ दीं। शुभकामनाएँ देने वालों में सोनिया सिंह, नूर खान, सोनू कुमार साहू, जनहित सेवा की अध्यक्ष रेणु देवी, मानवीय कुमार, मनोरमा देवी, कंचन सिंह, राहुल सिंह, अनीषा कुमारी, तनु देवी, संजय लोहरा, शीला देवी, राजेश नायक, खुशबू कुमारी, सुखदेव नायक एवं साक्षी कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *