खेलरांची

राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम झांसी रवाना

27 से 29 सितंबर तक व्यायामशाला मंदिर में होगी अखिल भारतीय प्रतियोगिता

रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की सब-जूनियर और जूनियर बालक-बालिका टीम शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन से झांसी, उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक व्यायामशाला मंदिर, झांसी में किया जाएगा।

झारखंड टीम का चयन पिछले महीने आयोजित राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने टीम की घोषणा की। रवाना होने से पहले संघ के सहजाद कुरैशी, आशुतोष द्विवेदी, विवेक कुमार, सूरज कुमार, खुशबू तिवारी और वेद प्रकाश तिवारी सहित पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

सब-जूनियर बालक टीम

हिमांशु कुमार (कप्तान), विवेक कुमार (उपकप्तान), आदित्य केरकट्टा, आयुष टोप्पो, आदित्य उरांव और रोशन मुंडा।

जूनियर बालक टीम

सत्यवीर कुमार दास (कप्तान), रणवीर कुमार दास (उपकप्तान), प्रिंस कुमार, आर्यन लोहरा, पीयूष कुमार और अमीत कुमार।

प्रशिक्षक: सोहन कुमार
प्रबंधक: संजय कुमार

सब-जूनियर बालिका टीम

अदिति केरकट्टा (कप्तान), चांदनी नागवार (उपकप्तान), आस्था नागौर, आराधना सिंह, काजल कुमारी और पार्वती कुमारी।

जूनियर बालिका टीम

अन्नू कुमारी (कप्तान), सीमा कुमारी (उपकप्तान), भूमिका कुमारी, रिया कुमारी, अंशु कुमारी, रिशिका कुमारी और हंसिका कुमारी।

प्रशिक्षक: निधि कुमारी
प्रबंधक: अमिका कुमारी
चीफ डी मिशन: अनुशिखा कुमारी
फिजियोथेरेपिस्ट: जानवी कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *