खेल

अंडर-18 नेशनल रग्बी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम देहरादून रवाना

झारखंड के युवा रग्बी सितारे राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दम

रांची। आगामी 12 एवं 13 जुलाई 2025 को देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली अंडर-18 नेशनल रग्बी चैंपियनशिप (बालक वर्ग) में भाग लेने के लिए झारखंड की 12 सदस्यीय टीम मंगलवार को रवाना हो गई।

टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें नामजन मुंडु को टीम का कप्तान, और अजित नाग को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। अन्य खिलाड़ी इस प्रकार हैं — अभय होरो, अंकित पूर्ति, कुंदन महतो, सुशांत, अर्जुन, शशि यादव, रोहित टोप्पो, अजित हेस्सा, प्रदीप हांसदा और एरिसल होरो

टीम के प्रबंधक (मैनेजर) की भूमिका सालोमन भेंगरा निभा रहे हैं, जबकि मुख्य कोच के रूप में अभिषेक टूटी टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

झारखंड रग्बी संघ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई है कि टीम राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी। उल्लेखनीय है कि झारखंड की जूनियर रग्बी टीमें पूर्व में भी शानदार प्रदर्शन करती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *