खेलरांची

झारखंड राज्य महिला/पुरुष चॉकबॉल टीम की घोषणा

रांची : झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ ने आगामी द्वितीय पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय (ईस्ट ज़ोन) महिला/पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता 2025 के लिए राज्य की दोनों टीमों की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता 18 से 19 नवंबर 2025 तक जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम, कटक (उड़ीसा) में आयोजित होगी। झारखंड की महिला और पुरुष दोनों टीमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों टीमें 16 नवंबर 2025 को हटिया रेलवे स्टेशन, रांची से कटक के लिए रवाना होंगी। सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।


महिला टीम (झारखंड)

कप्तान : अमीका कुमारी

  • अमीका कुमारी (जयपाल सिंह स्टेडियम ट्रेनिंग सेंटर)
  • अंकिता कुमारी (जयपाल सिंह स्टेडियम ट्रेनिंग सेंटर)
  • आशा कुमारी (जयपाल सिंह स्टेडियम ट्रेनिंग सेंटर)
  • सिमरन कुमारी (जयपाल सिंह स्टेडियम ट्रेनिंग सेंटर)
  • जूही कुमारी (जयपाल सिंह स्टेडियम ट्रेनिंग सेंटर)
  • रागिनी कुमारी (जयपाल सिंह स्टेडियम ट्रेनिंग सेंटर)
  • बिन्नी कुमारी (जयपाल सिंह स्टेडियम ट्रेनिंग सेंटर)
  • नेहा कुमारी (कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय)
  • संगीता कुमारी (कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय)
  • अंजू कुमारी
    कोच : ब्रजेश गुप्ता

पुरुष टीम (झारखंड)

कप्तान : अंदीप कुमार

  • अंदीप कुमार (जयपाल सिंह स्टेडियम ट्रेनिंग सेंटर)
  • प्रियांशु जोन तिर्की (जयपाल सिंह स्टेडियम ट्रेनिंग सेंटर)
  • राहुल राज (जयपाल सिंह स्टेडियम ट्रेनिंग सेंटर)
  • दिलीप कुमार गोप (सिल्ली, रांची)
  • कुलदीप अहीर (सिल्ली, रांची)
  • ज्योति प्रकाश महतो (सिल्ली, रांची)
  • खुदीराम अहीर (सिल्ली, रांची)
  • नामबेंदु कुमार महतो (सिल्ली, रांची)
    कोच : संजीव कुमार महतो

झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ ने उम्मीद जताई है कि महिला और पुरुष दोनों टीमें प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी। संघ के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और सभी से स्वस्थ, अनुशासित और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ खेलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *