खेलरांची

झारखंड राज्य सब जूनियर व जूनियर योग प्रतियोगिता संपन्न, रांची टीम बनी ओवरऑल चैम्पियन


रांची : सरायकेला-खरसावां जिला योग संघ द्वारा झारखंड योग संघ के सहयोग से श्रीनाथ यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित एकदिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर योग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में रांची जिला योग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल खिताब अपने नाम कर लिया। कर्मकार इंस्टीट्यूट ऑफ योगा जमशेदपुर उपविजेता रहा जबकि रॉयल योग तीसरे स्थान पर रहा।

विभिन्न आयु वर्गों में अभिराज, पायल कर्मकार, अभिमन्यु पांडे, प्रियांशु कुमारी, विंध्य कुमार पांडे, आराध्या कुमारी, अमन कुमार, रूपश्री शर्मा, उत्तम तिवारी और श्रेयसी सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के डीन राजेश कुमार, झारखंड योग संघ के सीईओ संजय कुमार झा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद, महासचिव आदित्य कुमार सिंह व सरायकेला-खरसावां योग संघ के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

आयोजन सचिव सपन कुमार ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी आगामी 50वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर योग प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि तनिष्क ज्वेलर्स के अनिल अग्रवाल, सम्मानित अतिथि संतोष कुमार गुप्ता, रिचा वर्मा तथा श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की योग विभागाध्यक्ष श्रुति ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में झारखंड व सरायकेला-खरसावां योग संघ के कई पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *