खेल

27वीं झारखंड राज्य पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता का सफल समापन

रांची। झारखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा गुरुनानक स्कूल परिसर में आयोजित 27वीं झारखंड राज्य पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन एवं सम्मान समारोह के दौरान स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस एवं क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को “बेस्ट प्लेयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।

बेस्ट प्लेयर पुरस्कार विजेता

सब-जूनियर वर्ग

  • झारखंड स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस : सोनू कुमार यादव
  • झारखंड स्टेट क्लासिक पावरलिफ्टिंग : रौनक साहू

जूनियर वर्ग

  • झारखंड स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस : शिवम सिंह
  • झारखंड स्टेट क्लासिक पावरलिफ्टिंग : यश कुमार प्रजापति

सीनियर वर्ग

  • झारखंड स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस : सुब्रसील मुखर्जी
  • झारखंड स्टेट क्लासिक पावरलिफ्टिंग : सुब्रसील मुखर्जी

महिला वर्ग

  • झारखंड स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस : श्वेता रे
  • झारखंड स्टेट क्लासिक पावरलिफ्टिंग : श्वेता रे

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर झारखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी राज्य में पावरलिफ्टिंग खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

जारीकर्ता :
सचिव
झारखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *