खेल

झारखंड स्टेट मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप का सफल समापन, आलोक कुमार दूबे ने विजेताओं को किया सम्मानित

रांची। जैप वन, डोरंडा स्थित स्पोर्ट्स परिसर में आयोजित दो दिवसीय झारखंड स्टेट मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए मास्टर्स टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह चैंपियनशिप रांची जिला मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय मान थापा के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्टेट संरक्षक जयकुमार सिंहा, विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता संजय राणा, सरदार अमरजीत, मुकेश छेत्री, नेशनल रेफरी संदीप शाह, के.बी. शुक्ला एवं रविंद्र कुमार सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, निर्णायकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *