Home

वित्त मंत्री से मिला झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

वित्त मंत्री

Palamu : झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से रविवार काे पलामू परिसदन में मिला। नेतृत्व संघर्ष मोर्चा के राज्य सदस्य विनोद तिवारी ने किया। मंत्री को एक मांग पत्र साैंपा गया जिसमें कहा गया है कि 28 अगस्त 2024 को शिक्षा मंत्री के साथ संघर्ष मोर्चा की उच्च स्तरीय बैठक में बनी सहमति के अनुसार केवल इपीएफ लागू हुआ है। अन्य मांग पूरी नहीं की गई। शेष बची मांगों को शिक्षा सचिव के साथ संघर्ष मोर्चा का एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर पूरा करने का आग्रह किया गया।

वित्त मंत्री ने सभी बिंदुओं को ध्यान से पढ़ा और सभी बाते सुनी। लगभग आधे घंटे की वार्ता में यह सहमति बनी कि जनवरी महीने में शिक्षा सचिव से अपनी उपस्थिति में बैठक करायेंगे।

मौके पर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, अनुज दुबे, जनेश्वर सिंह, लिलेश्वर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सूरजमल सिंह, ललन साहू, विजय यादव, अभिषेक शर्मा, महेंद्र राम, प्रकाश पासवान, लिलेश्वर सिंह, विनय माझी, अशोक प्रसाद, कृष्ण बिहारी महतो, हरेंद्र सिंह, वैजमंति देवी, रविंद्र पासवान, अरविंद कुमार, राकेश तिवारी, रणजीत तिवारी, पवन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *