झारखंड सॉफ्ट टेनिस सब-जूनियर टीम का चयन, 19वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेगी राज्य का प्रतिनिधित्व
राँची। झारखंड सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में खुली राज्य चयन प्रतियोगिता (सब-जूनियर वर्ग) का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, नामकुम (राँची) में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए बालक एवं बालिका वर्ग के बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि झारखंड सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के महासचिव श्री प्रमोद कुमार ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
इस खुली चयन प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर (उड़ीसा) में 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली 19वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता 2025 में झारखंड राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी झारखंड सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ठाकुर ने दी।
चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं—
बालक वर्ग:
- मनीष धान
- आदित्य कुजूर
- सिद्धार्थ बंधुलिया
- प्रांजल श्रीवास्तव
- हर्षवर्धन सिंह
- प्रिंस राज
- बिराज महतो
- मयूरेश प्रमाणिक
अतिरिक्त खिलाड़ी (बालक):
- चंदन कुमार
- चंद्रशेखर पुरन
- एनीमेश प्रमाणिक
- धनराज मुंडा
बालिका वर्ग:
- हिमांशी प्रियदर्शिनी
- सृष्टि एलबीरा लिंडा
- आइजा अहमद खान
- नैना कुमारी
- प्रतिमा कुमारी
- मानुश्री कुमारी
- अर्चना कुमारी
- पीहू कुमारी
अतिरिक्त खिलाड़ी (बालिका):
- प्रिया पांडे
- श्रेया कुमारी
- रानीबाला कुमारी
- स्वीटी कुमारी
महासचिव प्रमोद कुमार ठाकुर ने बताया कि झारखंड राज्य सॉफ्ट टेनिस टीम 26 दिसंबर 2025 को भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।
